धनबाद (DHANBAD) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार 6 मार्च को झारखंड बंद के समर्थन में मगही, भोजपुरी- मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले लोग सड़कों पर उतरे. मंच के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर जुलूस निकाल कर, यातायात रोकने की कोशिश की. डिगवाडीह से जेलगोरा तक पैदल मार्च निकला गया.
चुप बैठे तो सरकार रोजगार भी छीन लेगी
मंच के प्रवक्ता जितेंद्र पासवान ने कहा कि मगही- भोजपुरी बोलने वालो की चट्टानी एकता देखकर मुख्यमंत्री को अपना गलत निर्णय बदलना पड़ेगा. मंच के संयोजक मदन राम ने कहा कि आज मगही- भोजपुरी भाषा से क्षेत्रीय भाषा का दर्जा छीन लिया गया है. यदि हम लोग चुप बैठे तो यह सरकार कल बाहरी बोल कर आपका घर एवं रोजगार छीन लेगी. धनबाद बंद कार्यक्रम में मंच के संयोजक मदन राम, मंच के प्रवक्ता जितेंद्र पासवान, समरेंद्र पासवान, मनन यादव, भगवान दास, डीसी खान, आदित्य नारायण राव, इम्तियाज पिंटू, शिव यादव, संतोष रामानी, राजेंद्र रवानी, डब्लू अंसारी, नजिर आलम, मुन्ना जसवाल, हरिओम कुमार आदि शामिल थे.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
