टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भाषा विवाद को लेकर रविवार को झारखंद बंद का आह्वान किया गया है. यह बंद अखिल भारतीय भोजपुरी, मगही, मैथिली अंगिका मंच के द्वारा बुलाया गया है.
चार हजार जवान की तैनाती
झारखंड बंद को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. शनिवार देर रात रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की और उपद्वियों से सख्ती से निबटने के निर्देश दिए. झारखंड पुलिस, सैफ, जैप के अलावा अन्य बलों को लगाया गया है. बंद को लेकर जिले में चार हजार जवान की तैनाती की गयी है. पुलिस लाइन में भी रिजर्व में अतिरिक्त 1000 जवानों को रखा गया है. रिजर्व में रखे जवानों को जरुरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल के निर्देश दिए गए हैं.
संदिग्धों पर नजर
सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र में सुबह से गतिशील रहें. तोड़-फोड़ करने वालों से सख्ती से निबटें, चाहे वह किसी भी दल या पार्टी के हों. सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गयी है. संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश हैं. बड़ी संख्या में दंडाधिकारियों को भी जिले में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. हर थाना क्षेत्र और संवेदनशील जगहों पर क्यूआरटी भी तैनात होगी
