✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 6, 2022,
Updated: 12:01 AM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो पढ़िए एक नजर में खास खबरें ,रविवार दिनांक 6 मार्च को पलामू प्रमंडल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है -

श्वेत क्रांति से सांवरे की सेहत, चेहरे पर लौटेगी मुस्कान : पलामू जिले में दुग्ध क्रांति की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों का लाभ धरातल पर नजर आने लगा है. शीघ्र ही सदर प्रखंड के गणके गांव में 5 एकड़ की भूमि पर करीब 28 करोड़ की लागत से स्थापित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट से उत्पादन आरंभ कर दिया जाएगा. (दैनिक जागरण)

कार्डधारियों ने समाहरणालय परिसर में डीएसओ को घेरा : पलामू जिले के मेदनीनगर मैप डीलर के मौत के बाद डीलर से टैग करने की मांग को लेकर कार्ड धारियों ने शनिवार को डीएसओ के वाहन को रोक दिया. चैनपुर प्रखंड के संतलतुआ पंचायत के बहरा कला गांव के दर्जनों कार्डधारी शनिवार को पलामू समाहरणालय पहुंचे. (दैनिक जागरण)

नक्सली समर्थक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में :  पलामू जिला के रामगढ़ थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के मुसरमू गांव से बलराम यादव नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. बलराम यादव नक्सली संगठन टीएसपीसी का समर्थक है. (प्रभात ख़बर)

कागज पर पूर्ण हो गई मनरेगा की योजनाएं, धरातल पर पता ही नहीं : लातेहार में सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना मनरेगा को ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम माना जाता है, लेकिन लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड में मनरेगा योजना को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी निभाने वालों ने इसे लूट की खुली छूट समझकर अवसर में बदल दिया. कई योजनाओं में सामग्री मद में राशि का भुगतान कर दिया गया है. (दैनिक जागरण)

पलामू, गढ़वा, लातेहार में सब्जी की खेती की असीम संभावना -डॉक्टर सिंह :  लातेहार आत्मा द्वारा वित्त संपोषित योजना के तहत 86 अनुसंधान केंद्र में सब्जी की खेती विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण शिविर में कहा गया कि पलामू, लातेहार, गढ़वा में सब्जी की असीम संभावना है. किसान सब्जी की खेती पर निर्भर रह सकते हैं. (प्रभात ख़बर)

तुकबेरा पावर ग्रिड का उपभोक्ताओं ने किया घेराव : शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ तूकबेरा ग्रीट का घेराव किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदर चौधरी ने की. कार्यक्रम में झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु समेत कई लोगों ने भाग लिया. (प्रभात ख़बर)

रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.