✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संथाल परगना मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए संथाल परगना के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:20:54 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो पढ़िए एक नजर में खास खबरें ,रविवार दिनांक 6 मार्च को संथाल परगना के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

41500 हुई जुर्माना वसूली, 7 का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड : दुमका में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए सघन वाहन जांच के दौरान शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए 14 वाहनों को जब्त कर जुर्माना की कार्रवाई की गई.। यह जानकारी देते हुए दुमका के जिला परिवहन पदाधिकारी फिलिबियुस बारला ने बताया कि 14 वाहनों से 41500 रुपए जुर्माना वसूली की गई. (हिंदुस्तान)

नेहरू युवा केन्द्र ने किया जिला स्तरीय कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन : नेहरू युवा केंद्र संगठन दुमका द्वारा जिला स्तरीय कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम सहायक राजा ठाकुर के अध्यक्षता में की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन अंजनी शरण, अमन राज, अमित कश्यप, तपन कुमार, मृत्युंजय मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर किया. (हिंदुस्तान)

जंगल जानवर से बचने के लिए नहीं लगाएंगे आग : गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधान संगठन समिति की बैठक शुक्रवार को प्रधान सुशील सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इसमें 129 गांव के प्रधानों में से लगभग 70 लोग शामिल हुए. सुशील ने कहा कि 122 प्रधानों को सरकार से पट्टा मिल चुका है. अब सात प्रधान पट्टा का कार्य प्रक्रिया में है. बैठक में आठ बिंदुओं पर प्रस्ताव की बात की गई. कहा गया कि जंगली क्षेत्र के प्रधानों के लिए महुआ पेड़ के नीचे आग नहीं लगानी है. इससे जंगल में आग बढ़ने की आशंका बन जाती है. ( दैनिक जागरण)

प्रशिक्षण केंद्र परिसर में गिरकर होमगार्ड के जवान की मौत : दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नकटी स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में शनिवार की सुबह गिर जाने से जवान की मौत हो गई. मृतक राम चंद्र माजी रामगढ़ थाना क्षेत्र के आराजी घाघरी गांव के रहने वाले थे. वर्तमान में हरना कुंडी मोहल्ले में परिवार के साथ रहते थे. (प्रभात खबर)

दो हादसे में 5 बाइक सवार घायल, भर्ती : दुमका के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम हुए सड़क हादसों में बाइक सवार पांच युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलोझानो  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है. (प्रभात खबर)

इंटेंसिव केयर यूनिट की स्थिति जनरल वार्ड से भी खराब, संक्रमण का बना रहता है खतरा : उपराजधानी दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में व्यवस्था व प्रबंधन देखने वाला कोई नहीं है. कायदे कानून को भी ताक पर रख दिया गया है. किसी भी संस्थान के लिए सबसे महत्वपूर्ण वार्ड होता है आईसीयू. मरीज की हालत जब गंभीर होती है या उसके स्वास्थ्य पर निरंतर निगरानी रखे जाने की जरूरत होती है तब मरीज को वार्ड में भर्ती किया जाता है. दुमका के फूलोझानो  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आईसीयू के लिए बनाए गए नियम कायदे केवल नोटिस चिपका कर ही पूरा कर लिया गया है. (प्रभात खबर)

साहेबगंज जिला

द वर्ल्ड पावर चैम्पियशिप में तीन विद्यार्थी चयनित : निहार शांति पाठशाला के सौजन्य से द वर्ल्ड पावर चैम्पियशिप 2021-22 में जिले के तीन विद्यार्थी विजयी हुए हैं. विद्यार्थियों के बीच पिछले दिनों ऑन लाइन परीक्षा हुई थी. जानकारी के मुताबिक इनमें प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कोइरीपाड़ा के वर्ग चार के छात्र आर्यन कुमार के अलावा जिला मुख्यालय के सरकारी प्राथमिक विद्यालय पुरानी साहिबगंज के छात्र दिवाकर कुमार व तालझारी अंचल के सरकारी मिडिल स्कूल बाकुडी की मोनिका राय है. उधर, प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कोइरीपाड़ा में आर्यन कुमार को उसकी इस उपलब्धि पर शिक्षिका ने सम्मानित किया.  (हिंदुस्तान)

गर्म पानी से बालक झुलसा, भर्ती : जिरवाबड़ी ओपी क्षेत्र के बड़ा लोहंडा में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे गर्म पानी से एक बालक गंभीर रूप से झलस गया. रंजीत शर्मा का पुत्र यशराज (13) है. बालक की मां ने बताया कि सुबह लड़की के चूल्हा पर भात के लिए पानी चढ़ा हुआ था. इसी चूल्हे की लड़की से ठोकर लगने पर पानी उनके बेटे पर गिर गया. इसमें उसका पीठ गंभीर रूप से झुलस गया. पीड़ित बालक का इलाज सदर में अस्पताल में चल रहा है. (हिंदुस्तान)

देवघर जिला

एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम - तीन दिनी प्रशिक्षण : पुराना सदर अस्पताल परिसर देवघर के आईएमए हॉल में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का तीसरा दिन शनिवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल व सभी सीएससी से 60 एनएम, एमपीडब्ल्यू प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण 5 मार्च तक चलेगा. (हिंदुस्तान)

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पहुंचे देवघर, आज जाएंगे दुमका : कांग्रेस के संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेने झारखंड प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे देर रात देकर पहुंचे.  रविवार की सुबह बाबा की पूजा अर्चना कर सम्मेलन में हिस्सा लेने दुमका जाएंगे. उनके साथ उमंग सिंगार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी होंगे. (प्रभात खबर)

स्वधार गृह की बच्चियों को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण : इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा रश्मि रंजन झा की अध्यक्षता एवं सचिव ममता किरण के नेतृत्व में जसीडीह स्थित स्वाधार गृह में वहां रहने वाली बच्चियों को स्वावलंबी बनाने के लिए 7 दिवसीय ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण एनीस ब्यूटी पार्लर की विभा सिंह ने दिया. (हिंदुस्तान)

गोड्डा जिला

महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता : प्रखंड क्षेत्र के पंजराडीह पंचायत के दालंग गांव के ऐतिहासिक खेल मैदान में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में समापन के दिन 30/30 मिनट के खेल में फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला खेल गया. जहां बालिका वर्ग की टीम में जगरनाथपुर बिहार की टीम ने शानदार गोल दागते हुए एक गोल से दासूचकला को हराकर फाइनल मुकाबले को जीत लिया. वहीं बालक वर्ग में गमराह की टीम ने पलेंटि शूट में ईश्वरनगर को हराकर फाइनल मुकाबले को जीता. (हिंदुस्तान)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.