✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:21:52 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो पढ़िए एक नजर में खास खबरें ,रविवार दिनांक 6 मार्च को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है -

 निजी स्कूलों में रीएडमिशन फीस की होगी जांच उपायुक्त : उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा है कि निजी स्कूलों में रीएडमिशन फीस वसूली की जांच कराई जाएगी. सरकार की रोक के बावजूद ऐसा कर रहे स्कूलों पर कार्रवाई होगी. यह बात उपायुक्त ने शनिवार को दिशा की बैठक के दौरान कहीं .अध्यक्षता करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि कई निजी स्कूल के संचालक रीएडमिशन, एनुअल चार्ज सहित अन्य शुल्क  के नाम पर भारी-भरकम राशि की मांग कर रहे हैं ,जबकि सरकार ने री एडमिशन फीस नहीं लगने की बात कही थी. सिर्फ ट्यूशन फीस ली जाएगी. बैठक में मौजूद विधायकों ने इस मुद्दे का समर्थन किया और कहा कि यहां के बच्चों के अभिभावक काफी परेशान हैं . (प्रभात खबर)

 17 अंडर ग्राउंड माइंड से बंद होगी वाटर पंपिंग : बीसीसीएल की 17 अंडरग्राउंड माइन्स से वाटर पंपिंग बंद होगी. यह वैसी खदानें हैं जहां पहले से कोयला उत्पादन बंद है. वर्तमान में वाटर सप्लाई के लिए सिर्फ माइंस से पंपिंग कार्य चल रहा है, बीसीसीएल प्रबंधन ने इन खदानों में वाटर सप्लाई के लिए समरसेबल पंप से पंपिंग व सप्लाई करने का निर्देश दिया था. इस आलोक में बीसीसीएल के जीएम सेफ्टी के हस्ताक्षर से सभी एरिया प्रबंधन को अधिसूचना जारी कर दी गई है.  (प्रभात खबर)

 15 दिनों के अंदर जल संकट पर तैयार करें ब्लूप्रिंट : सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा है कि धनबाद जिले में पानी संकट को दूर करने के लिए 15 दिनों के अंदर ब्लूप्रिंट तैयार कर जनप्रतिनिधियों को दे.सांसद ने कहा कि जिले में जल संकट के समाधान के लिए तेजी से काम होने चाहिए. शनिवार को दिशा की समीक्षा बैठक में सांसद ने कहा कि पेयजल की अद्यतन स्थिति का प्रतिवेदन 15 दिनों के अंदर तैयार कर सभी जनप्रतिनिधियों को दिया जाए. कहा कि मनरेगा में कार्यरत मजदूरों का निबंधन होना चाहिए.सभी योजनाओं  का मास्टर रजिस्टर बनाने का सुझाव दिया. ( प्रभात खबर)

 धनबाद गोमो के बीच 10 को नहीं चलेंगी ट्रेन : गौशाला पुल के चौड़ीकरण का काम अब 10 मार्च को होगा. सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निचीतपुर तेतुलमारी स्टेशन के बाद ब्लॉक की घोषणा की गई है. धनबाद गोमो होकर चलने वाली 3 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. चार एक्सप्रेस ट्रेन  प्रभावित रहेंगी. ब्लॉक को देखते हुए 10 मार्च को यह सब परिवर्तन किया गया है. ( हिंदुस्तान) 

 आज विवाह बंधन में बंदे गे 30 जोड़े : गोल्फ ग्राउंड में रविवार को 30 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा. सभी 30 जोड़ी रविवार को वैवाहिक बंधन में बंधेंगे. इन अनूठे विवाह का साक्षी पूरा धनबाद बनेगा. सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है. गल्फ ग्राउंड में जोड़ों के जयमाल के लिए विशाल स्टार स्टेज तैयार किया गया है. इससे पूर्व शनिवार को सभी जोड़ों को शादी का जोड़ा दिया गया. गोल्फ ग्राउंड में ही शादी से पूर्व मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ. इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर पूरे माहौल को वैवाहिक कर दिया. (हिंदुस्तान)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.