✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रंगदारी वसूलने आये अपराधी को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:17:18 PM

पलामू(PALAMU): अपराधियों पर नकेल कसने और रंगदारी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिले के एसपी लगातार प्रयास कर रहे हैं, बावजूद अपराधी रंगदारी मांगने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के जिला स्कूल मैदान में मॉडल स्कूल भवन निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है. निर्माण कार्य में लगे संवेदक संतोष कुमार शुक्ला के पुत्र गौरव कुमार शुक्ला से 10 लाख रुपए रंगदारी और पिस्टल की मांग की गई है.

रंगदारी की रकम और पिस्टल नहीं देने पर शनिवार की शाम जिला स्कूल मैदान में निर्माण स्थल पर संवेदक पुत्र के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. हालांकि इस दौरान एक आरोपी को संवेदक के पुत्र एवं उनके साथ मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है, जबकि दो लोग मौके से भागने में सफल हो गए. पकड़ में आए युवक की पहचान मेदिनीनगर के चियांकी निवासी संतोष कुमार यादव, पिता रामचंद्र यादव के रूप में हुई है. संतोष ने भागने वाले लोगों की पहचान आबादगंज के नेपाली एवं श्रवण सिंह (डब्लू सिंह का भाई) के रूप में की है. हालांकि शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई में दूसरा आरोपी नेपाली को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस सिलसिले में पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

गौरव कुमार शुक्ला के आवेदन के अनुसार उसके पिता को जिला स्कूल हो रहे मॉडल स्कूल भवन निर्माण का टेंडर मिला है. शनिवार की शाम 4 बजे को कार्यस्थल पर आकर निर्माण कार्य का देखरेख कर रहे थे. करीब 4.30 बजे के आसपास एक सफेद रंग की स्कूटी से एक युवक गेट के अंदर प्रवेश करने लगा तो उन्होंने बताया कि गाड़ी अंदर मत ले जाइए, गेट बंद करना है पर वह नहीं माना और अंदर चला गया. कुछ देर बाद वह अन्य पांच व्यक्तियों के साथ गेट के पास आया और उससे 10 लाख रुपए एवं पिस्टल उपलब्ध कराने के लिए कहा.उन्होंने मना किया तो सभी लोग उससे उलझ गए और मारपीट करने लगे. वह चिल्लाने लगा तो आसपास उसके साथ काम करने वाले अन्य लोग वहां जुट गए. सभी को देखकर सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी क्रम में एक युवक पकड़ में आ गया. गौरव ने एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

रिपोर्ट:ज़फर महबूब, मेदिनीनगर, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.