✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अभी से ही शुरू हुई तैयारियां

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:14:38 PM

देवघर(DEOGHAR): आगामी श्रावणी मेला में बेहतर से बेहतर सुविधाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से ही कमर कस ली है. कोरोना की वजह से पिछले दो साल से मेला का आयोजन नहीं किया गया है. कोरोना पाबंदियों के नियम में ढील मिलते ही इस वर्ष हुए महाशिवरात्रि पर बाबा मंदिर में अपार भीड़ उमड़ी थी. इसको देखते हुए आगामी श्रावणी मेला के दौरान भी जनसैलाब उमड़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसपी धनंजय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया.

इस दौरान मौजूद सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. उपायुक्त ने बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर अभी से ही युद्ध स्तर पर कार्य शुरु करने का सख़्त निर्देश दिया है. इसके अलावा मंदिर परिसर स्थित शीघ्रदर्शनम के रास्ते का भी जायजा लिया. मौके पर बोलते हुए उपायुक्त ने बताया कि आने वाले दिनों में पंडा धर्म रक्षिणी सभा, स्थानीय पुरोहित और आमलोगों के सुझाव पर सुलभ शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था की जाएगी.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.