दुमका(DUMKA): झारखंड में कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर प्रमंडल स्तर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. इसी कड़ी में कल दुमका के इंडोर स्टेडियम में संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है. इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सहित कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख सहित प्रमंडल के तमाम कांग्रेसी विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे. आज मंत्री आलमगीर आलम ने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. तैयारी पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ सदस्यता अभियान को गति देना और संवाद स्थापित करना है. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका