✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साइबर अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 9 शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:05:55 AM

देवघर(DEOGHAR): लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में देवघर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. सभी शातिरों की गिरफ्तारी पथरौल थाना क्षेत्र के पथरा गांव से हुई है. ये सभी upi, e-wallet के माध्यम से कैशबैक का लालच देकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी की घटना को अंजाम दिया करते थे.

भोले-भले लोगों को अपने जाल में फंसा कर करते थे ठगी

पूरी जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से 2 रामाशंकर दास और मुन्ना दास आपस मे भाई है और ये सीएसपी संचालक भी है. इनके द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन पर अन्य साइबर अपराधियों से ठगी के पैसा को ठिकाना लगाने का काम किया जाता है और ये खुद भी भोले-भाले लोगों को विभिन्न ऑफर का लालच देकर KYC अपडेट और अन्य तरह के प्रलोभन में फंसा कर उनसे OTP और आधार कार्ड नंबर मंगा लिया करते थे. इसके बाद ये उनके बैंक खाते से रक़म उड़ा लेते थे. इसके अलावा भी दो अन्य अपराधी मंटू मेहरा और मुन्ना मेहरा आपस मे भाई है. पुलिस की तत्परता से इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. इनके पास से पुलिस ने 10 मोबाईल फोन, 20 सिम और 18 एटीएम कार्ड जब्त किया है. गिरफ्तार साइबर अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर उनसे जुड़े अन्य साइबर अपराधियों के गिरोह का सुराग खंगालने की पुलिस कोशिश कर रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.