☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

PLFI के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार,बाइक और नगदी बरामद

PLFI  के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार,बाइक और नगदी बरामद

खूंटी(KHUNTI): पुलिस लगातार उग्रवादियों पर कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में मुरहु और अड़की थाना क्षेत्र से पांच PLFI उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पांचों उग्रवादियों पर विभिन्न थाना मे कई मामला दर्ज है.    

एसपी आशुतोष शेखर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अड़की थाना क्षेत्र के चैपी में 13 फरवरी को युवती अनिमा मुंडू का शव बरामद किया गया था. इस मामले में एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के क्रम में घटना को अंजाम देने वाले तिरला पीड़ीटोला निवासी लेबा पूर्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया.  पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया.और पुलिस को बताया कि पहले युवती के साथ PLFI एरिया कमांडर सहित कई लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. उसके बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दिया था.   इसके आलवा पूछ ताछ के दौरान उसने एक और हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया. दोनों मामले में पीएलएफआई एरिया कमांडर लाका पहान कि भूमिका यह रही. उसके कहने पर ही घटना को अंजाम दिया गया.

एसपी ने बताया कि उसके खिलाफ पहले से अड़की थाना में दो और मुरहू थाना में एक मामला दर्ज है. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ अमित कुमार, अड़की थाना प्रभारी पंकज कुमार दास, पुअनि मनोज तिर्की, लालजीत उरांव, जयदेव कुमार, रवि कुमार सोनी और सशस्त्र बल शामिल थे.

गुप्त सूचना पर चार को किया गिरफ्तार

खूंटी एसपी को सूचना मिली कि मुरहु थाना क्षेत्र में PLFI के चार उग्रवादी किसी घटना को अंजाम दे के लिए एकत्रित हुए है. सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमे  अनिल हस्सा पूर्ति उर्फ संजय हस्सा पूर्ति, बिंदा निवासी स्टेफन सोय, बारजो निवासी एतवा लोहरा और तोबगा निवासी गोपाल वोडेदिंयार को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली. चारों गिरफ्तार उग्रवादी पीएलएफआई एरिया कमांडर लाका पहान के दस्ते के सदस्य है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो देसी कार्बाइन, एक देसी राइफल, चार एसएलआर का गोली, चार 8 एमएम का गोली, दस 9 एमएम की गोली, 12 मोबाइल, दो बाइक, लेवी के 62800 रुपये, पीएलएफआई का पर्चा और चंदा रसीद बरामद किया गया है.

रिपोर्ट :मुजफ्फर हुसैन ,खूंटी

Published at:04 Mar 2022 07:42 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.