रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का पांचवा दिन शुक्रवार को प्रारंभ हुआ. विधायक दीपिका पांडेय सिंह, सुदेश महतो और विनोद सिंह ने बेरोजगारी पर सवाल पूछे. श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, कौशल विकास विभाग मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सदन को जानकारी दी कि पिछले 3 वित्तीय वर्ष राज्य में कुल 18290 रजिस्टर्ड युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया. रोजगार भर्ती कैंप और रोजगार मेले के जरिए उपलब्ध कराया गया. मंत्री ने कहा कि रजिस्टर्ड शिक्षित बेरोजगारों को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार उपलब्ध करायी जा रही है.
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र : तीन सालों में 18290 रजिस्टर्ड युवाओं को मिला रोजगार

Published at:04 Mar 2022 11:59 AM (IST)
Tags:News