✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यूक्रेन से राशिका पहुंची अपने शहर जमशेदपुर, परिजनों ने ली राहत की सांस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:03:49 PM

जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) - यूक्रेन में फंसी जमशेदपुर की राशिका खेमका अपने शहर जमशेदपुर लौट आई है. बेटी की घर वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है. गुरुवार शाम विशेष विमान से वह दिल्ली पहुंची थी. जहां से दोपहर को वह रांची एयरपोर्ट पहुंची. वहां से राशिका अपने माता पिता के साथ देर शाम को जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित अपने घर के लिए रवाना हुई.

भारतीय एंबेसी का मिला सहयोग

राशिका खेमका व्यवसायी संजय खेमका की बेटी है. जो यूक्रेन के ओडेसा नैशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है. इसी बीच रूस यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने के बाद परिजन घबरा गए थे. राशिका जिस फ्लैट में रहती थी, वहां भी आस पास बमबारी से दरारें पड़ गई थी. बाद में भारतीय एंबेसी से संपर्क के बाद राशिका और अन्य छात्र किसी तरह रोमानिया पहुंचे और फिर उन्हें विशेष विमान से दिल्ली लाया गया. दिल्ली से रांची आने के बाद राशिका परिजनों संग जमशेदपुर अपने घर पहुंची.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.