धनबाद(DHANBAD) - अलकडीहा के पारबाघ में धनबाद सिटी एसपी रामकुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अवैध भट्ठे में छापेमारी कर आठ ट्रक सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. वहीं गुरुवार को सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार पारबाध स्थित अवैध भट्ठे में पहुंचकर सभी जप्त कोयले को जेसीबी से उठवाया. साथ ही उन्होंने कहा कि सिटी एसपी ने छापेमारी की थी, जिसमें 8 ट्रक जब्त हुए है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. सिंदरी SDPO अभिषेक कुमार ने बताया कोयले की मात्रा अभी पूरी तरह से बताई नहीं जा सकती है, जांच पड़ताल के बाद ही पूरी जानकारी मिल पायेगी.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
