✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Chetna Jha
Chetna Jha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:59:12 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में अख़बार नहीं पढ़ पाए हैं, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. गुरुवार, दिनांक 3 मार्च को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं  -

 5 फ्लाईओवर में एक पर भी काम शुरू नहीं हुआ, बेघरों के आवास टेंडर तक सिमट गए : शहर के विकास के लिए नगर विकास विभाग, पथ निर्माण विभाग और परिवहन विभाग की एक-दो योजनाओं छोड़ कर एक भी योजना आज तक धरातल पर नहीं उतरी. शहर में पांच फ्लाईओवर का निर्माण कराने, बेघरों को आवास बना कर देने, ट्रैफिक पार्क विकसित करने, शहर में सिटी बस को पीपीपी मोड पर चलाने सहित अन्य योजनाएं घोषणाओं में सिमट कर रह गई हैं.  (दैनिक भास्कर)

राज्य का राजकोषीय घाटा बढ़ा, दो वर्षों में घट गई केंद्रीय मदद : कोविड 19 के दौरान राज्य के विकास दर में गिरावट दर्ज की गई थी. यह खुलासा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए झारखंड की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में किया गया है. (प्रभात ख़बर)

HEC को लज्द मिलेगा नया सीएमडी, होली से पहले मिल सकता डेढ़ माह का वेतन : जानकारी के अनुसार दस दिन में एनआईएनएल और राउरकेला स्टील प्लांट से एचईसी को 40 करोड़ रुपए मिल सकते हैं. वहीं 15 दिन के अंदर नया सीएमडी मिल जाएगा. (दैनिक भास्कर)

 लालू प्रसाद की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में चार मार्च को सुनवाई होगी.  लालू यादव की ओर से बुधवार को मामले की जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया था. (दैनिक हिंदुस्तान)

झारखंड भवन में छात्रों का रखा जा रहा ख्याल : यूक्रेन से लौट रहे झारखंड के विद्याथियों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद नजर रख रहे हैं. उन्होंने नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन को भी छात्रों की सहायता के लिए निर्देश दिया है. छात्रों को एयरपोर्ट से झारखंड भवन लेकर जाना और वहां भोजन कराकर वापस  दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचाने जैसे कार्य किए जा रहे. (प्रभात ख़बर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.