लातेहार(LATEHAR): छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 249/3 के पास से बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने के बाद स्टेशन प्रबंधक राम आशीष महतो के द्वारा मामले की जानकारी आरपीएफ व जीआरपी बरकाकाना को दी गई. इसके बाद आती है कि टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान करने का प्रयास किया, जहां शव की पहचान छिपादोहर हाई स्कूल के छात्र और छिपादोहर थाना क्षेत्र के लात पंचायत के करमडीह निवासी सूरजदेव सिंह पिता बैजनाथ सिंह के रूप में हुई. जो छिपादोहर पढ़ाई करता था.
मृतक युवक के शरीर पर कई स्थानों में चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं. इस मामले को लेकर जीआरपी बरकाकाना के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, जीआरपी की टीम स्थानीय पुलिस से सामंजस्य बनाकर पूरे मामले की पड़ताल करने में जुटी हुई है.
रिपोर्ट: शशि शेखर, बरवाडीह(लातेहार)
