✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हादसा या आत्महत्या ! रेलवे ट्रैक पर मिला शव, बेटे ने कही यह बात

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:55:56 PM

पलामू (PALAMU) : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के नावाडीह बेदानी खुर्द निवासी जगेसर सिंह के पुत्र अनिल कुमार कुमार (43वर्ष) का शव डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे जोगियाही में रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया. अनिल कुमार की मौत किसी ट्रेन से कटकर होने की आशंका व्यक्त की गयी है. बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम एमआर एमसीएच में किया गया. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

 पत्नी के साथ हुआ था विवाद- थाना प्रभारी कमलेश कुमार

अनिल कुमार अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ जीएलए कॉलेज के समीप कचरवा में किराए के मकान में वर्ष 2013 से रहते थे. अनिल सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम में सेल्समैन का काम करते थे. सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि छानबीन से सामने आया है कि अनिल कुमार का उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था. इसके बाद अनिल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. हालांकि मृतक के बेटे विकास कुमार ने माता-पिता के बीच किसी भी प्रकार के विवाद से इंकार किया है. विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसके पिता हर दिन की तरह सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम में काम करने निकल रहे थे. दोपहर बाद जोगियाही के ग्रामीणों ने उसके पिता के मोबाइल से सूचना दी कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है. सूचना पर उसके चाचा दिलीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आधार कार्ड से शव की पहचान की. अनिल कुमार सिंह एलआइसी के एजेंट भी थे. उनकी पत्नी भी एलआइसी की एजेंट बतायी गयी हैं.

रिपोर्ट : जफ़र महबूब, मेदनीनगर/पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.