रांची (RANCHI) : झारखंड हाईकोर्ट ने पंजाब नेशनल बैंक के डाल्टनगंज शाखा के डिप्टी मैनेजर प्रशांत कुमार को जमानत देने से इंकार कर दिया है. सुनवाई जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई.
गौरतलब है कि प्रशांत कुमार पर बैंक ग्राहकों के लॉकर से गहने चोरी करने का आरोप है. इस मामले में प्रशांत कुमार की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. जबकि मामले से संबंधित एक अन्य अभियुक्त मुकेश कुमार को कोर्ट ने जमानत दे दी है.
.jpeg)