✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मॉब लिंचिंग पर बोले सुदेश महतो, “सरकार ने जब कानून बनाया तो पालन कराने की जिम्मेदारी भी सरकार की”

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:54:38 PM

रांची (RANCHI) : राज्य में मॉब लिंचिंग को लेकर लगातार वाद-विवाद चल रहा है. बीजेपी विधायक मॉब लिंचिंग में मारे गए लोगों के परिवार को न्याय की मांग लेकर विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं. इस मामले पर जब आजसू सुप्रीमो से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग लिए तो सरकार ने कानून बनाया ही है. सांप्रादायिकी में इस तरह वातावरण कोई ना बनाए, सरकार को हमेशा इसके लिए तत्पर होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि कानून बना है तो इसका पालन कराना और इम्प्लीमेंट करना भी सरकार का ही काम है. सरकार के जो मुलाजिम है ये उनका काम है.

 पुराने बजट का देना चाहिए हिसाब

वहीं बजट के बारे में उन्होंने कहा कि बजट को लेकर सरकार से उन्हें झारखंड जनमानस को केंद्रित करते हुए बजट लाने की अपेक्षा है. लेकिन कल दिखेगा कि सरकार का बजट किधर जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इससे पहले के बजट के बारे में भी बताना चाहिए. सरकार को बताना चाहिए कि हम कितना आगे बढ़ पाएं हैं और पिछले बजट की कौन सी योजनाएं कहां पहुंची हैं. उन्होंने यूक्रेन में फंसे छात्रों के बारे में कहा कि छात्रों को पहले से देश छोड़ने की सूचना थी, अपील किया गया था. मगर, अभी जो परिस्थिति है ये गंभीर है. भारत सरकार को दोनों ही देशों से बात कर सभी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.  भारत सरकार जल्द से जल्द सभी भारतीयों को वापस लाए यही अपील है.

रिपोर्ट : रंजना कुमारी, रांची    

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.