✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पटरी पर लौटने से पहले ही रद्द हो गई अजमेर सियालदह सहित कई ट्रेनें, होली में यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:54:47 PM

झुमरी तिलैया (JHUMRI TILAIYA) - कोहरे के कारण दिसंबर माह से रद्द अजमेर सियालदह को 1 मार्च से कोडरमा के रास्ते होकर पटरी पर लौटने की अनुमति दे दी गई थी. लेकिन 12988 अजमेर सियालदह को 13 मार्च तक और 12987 सियालदह अजमेर जो 2 मार्च से शुरू होने वाली थी उसे भी 14 मार्च तक रद्द कर दिया गया है. रेल यात्रियों कि एक बार मुश्किलें फिर से बढ़ा दी है. होली का त्यौहार निकट है ऐसे में एकाएक लगभग 2 दर्जन से अधिक ट्रेनें अगले 14 मार्च तक अलग-अलग तिथियों में रद्द की गई है. ऐसे में धनबाद, कोडरमा, गया, गोमो, बोकारो के यात्रियों को मंजिल पर पहुंचने से पहले ही ट्रेनों के निरस्त करने से परेशानी बढ़ गई है. राजस्थान के लिए अजमेर सियालदह के रद्द होने तथा कोडरमा में हावड़ा जोधपुर का ठहराव नहीं होने से अब यात्रियों को धनबाद या गया से ट्रेन पकड़नी होगी. धनबाद रेल मंडल के पी आर ओ पी के मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नैनी प्रयागराज छिवकी रेलखंड पर तीसरी लाइन और डीएफसी लाइन जोड़ने को लेकर प्रयागराज और छिवकी में यार्ड रिमॉडलिंग के लिए कार्य चल रहा है. इसी वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है.

रद्द की  गई ट्रेनें

1. 12988 अजमेर सियालदह एक्सप्रेस (1-3-22 से 13 मार्च तक)

2. 12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस (2-3-22 से 14 मार्च तक)

3. 22857 संतरागाछी आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ( 7-3-2022)

4. 22858 आनंद विहार संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस (8 -3-22)

5. 22806 आनंद विहार भुवनेश्वर एक्सप्रेस साप्ताहिक (7-3-22 एवं 14 मार्च 2022 को)

6. 22805 भुनेश्वर आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ( 5 एवं 12 मार्च 2022 को)

7. 12873 हटिया आनंद बिहार 3 साप्ताहिक एक्सप्रेस ( 1-3-2022से 10-3-2022तक)

8. 12874 आनंद बिहार हटिया त्री साप्ताहिक एक्सप्रेस ( 2-3-2022से 11-3-2022तक)

रिपोर्ट : अमित कुमार, झुमरी तिलैया, कोडरमा 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.