✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:55:33 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. बुधवार दिनांक 2 मार्च 22 को पलामू प्रमंडल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस...

 गोरहो शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्ति जागरण का आयोजन : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के गोरहो शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि का मेला का आयोजन हुआ. इस अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह एवं वार्ड पार्षद सुषमा कुमारी आहूजा ने संयुक्त रूप से किया. (प्रभात ख़बर)

सर्च अभियान में भारी मात्रा में सामान बरामद, घायल नक्सली का इलाज करने वाला ग्रामीण चिकित्सक गिरफ्तार : पलामू पुलिस और उग्रवादी संगठन टीएसपीसी में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ak-47 मैगजीन जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया. मुठभेड़ में नक्सली रंजन को गोली लगी है. इसकी पुष्टि गिरफ्तार ग्रामीण चिकित्सक ने पुलिस के समक्ष की है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. (दैनिक जागरण)

मैन पावर कर्मचारी संघ की बैठक : चंदवा प्रखंड की चकला पंचायत अंतर्गत अर्ध निर्मित अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट परिसर में मंगलवार को मेन पावर कर्मचारी संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता मुस्ताक खान व संचालन दिनेश उरांव कर रहे थे. बैठक में इन दिनों आरसील कंपनी द्वारा मैन पावर गर्मियों से मांगे गए विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों पर चर्चा की गई. (प्रभात ख़बर)

युवती की संदेहास्पद मौत जांच में जुटी पुलिस : मझिआंव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के बिडंडा टोला निवासी शेख अली के 17 वर्षीय पुत्री निगार खातून की संदेहास्पद मौत की खबर पाते ही थाना के एएसआई चंदन रजक ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. इस संबंध में मृतका के पिता शेख अकीक एवं माता अविला खातून से पूछने पर बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से विक्षिप्त के अलावे पूर्व से ही मिर्गी नामक बीमारी से पीड़ित थी. ( दैनिक भास्कर)

जल्द ही प्रदेश में आस्था का केंद्र बिंदु होगा शिव संपत धाम : विश्रामपुर में वैष्णव संप्रदाय के सबसे बड़े संत लक्ष्मी प्रपन्ना जियर स्वामी जी महाराज उंटारी प्रखंड के प्रसिद्ध देवस्थल शिव संपत धाम पहुंचे. उन्होंने यहां पूजा अर्चना की मंदिर परिसर में स्थित विवाह मंडप छठ घाट आम की बागवानी सहित कई चीजों का अवलोकन किया. (दैनिक जागरण)

 पलामू में 99% बच्चों को दी गई पोलियोरोधी दवा - मेदिनीनगर शहर समेत जिले भर में लगातार तीसरे दिन भी पल्स पोलियो अभियान चलाया गया. इसके तहत शून्य से 5 वर्ष तक के 378121 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई. निर्धारित का 99% जिला स्वास्थ्य समिति ने हासिल किया. (दैनिक जागरण)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.