धनबाद (DHANBAD) : नैनी- प्रयागराज छिवकी रेल खंड की तीसरी लाइन एवं न्यू करछना स्टेशन के डीएफसी लाईन जोड़ने के लिए प्रयागराज छिवकी में यार्ड रिमाडलिंग के लिए ननइंटरलाकिंग के कार्य के मद्देनजर निम्नलिखित गाड़ियों को अंकित तिथि तक, जो धनबाद मंडल होकर चलती है ,रद्द की गई है.
22806 आनंद विहार-भुवनेश्वर एक्सप्रेस साप्ताहिक सात और 14 मार्च को 22805 भुवनेश्वर- आनंदविहार साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक पांच और 12 मार्च को, 12874 आनंद विहार- हटिया त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दो से 11 मार्च तक, 22857 सातरागाछी- आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस 7 मार्च, 22858 आनंद विहार- सातरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 8 मार्च, 12988अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस एक से 13 मार्च तक., 12987सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस दो से 14 मार्च तक रद्द की गई.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
