दुमका (DUMKA) - दुमका में रफ्तार का कहर देखने को मिला. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास मंगलवार को दो बाइक की टक्कर हो गई. आमने-सामने की इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 3 लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तेज रफ्तार से बाइक चलाने के कारण यह हादसा हुआ.
एक की स्थिति गंभीर
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक और शव को कब्जे में लिया जबकि तीनों घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल पहुंचाया. तीनों घायल का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक और एक घायल की पहचान नहीं हो पाई है. जबकि दूसरे बाइक पर बबलू तूरी और प्रबोधन तूरी सवार था, इसमें प्रबोधन तूरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बता दें कि ये दोनों पाकुड़ जिला के अमड़ापाडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.
रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका
.jpeg)