✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अम्बा प्रसाद ने बासुकीनाथ में की पूजा अर्चना, देवघर बाबा मंदिर में अव्यवस्था पर फूटा गुस्सा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:46:36 PM

दुमका (DUMKA)- महाशिवरात्रि के अवसर पर अंबा प्रसाद बाबा बासुकीनाथ के दरबार पहुंचकर महादेव व माता पार्वती की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने बाबा बासुकीनाथ से सुख समृद्धि एवं झारखंड बिहार सहित पूरे विश्व की मंगल कामना की.  इस मौके पर कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद ने देवघर बाबा मंदिर की विधि-व्यवस्था की आलोचना करते हुए देवघर जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि भक्तों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा था. महिला और पुरुष के लिए कोई अलग व्यवस्था नहीं थी. इस कारण महिला भक्तों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी. जिला प्रशसन चाहता तो भीड़ को कंट्रोल कर सकता था, लेकिन प्रशासन इसमें पूरी तरह फेल रहा. भीड़ का बहाना कर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह लापरवाह रहे. वहीं बासुकीनाथ में विधि- व्यवस्था काफी अच्छी थी. शिव भक्तों को वहां किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई.  

झारखंड में ओबीसी को आरक्षण देने की मांग

अम्बा प्रसाद ने हेमंत सरकार से झारखंड में जनसंख्या के आधार पर अति पिछड़े वर्ग को जल्द आरक्षण देने की मांग की है. विधायक ने कहा कि एकीकृत बिहार में ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण मिलता था. झारखंड अलग होने के बाद बिहार में ओबीसी को 34 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है. जबकि झारखंड में ओबीसी की संख्या सबसे अधिक होने के बाद भी आरक्षण नहीं मिल रहा है.

रिपोर्ट : सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी/दुमका

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.