पलामू (PALAMU) - बालमुकुंद पांडे को सत्र 2021-25 के लिए झारखंड बॉलीबॉल एसोसिएशन का एसोसिएट संयुक्त सचिव बनाया है. महासचिव शेखर बोस ने कहा है कि झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से जेवीए परिवार में बालमुकुंद पांडे का स्वागत है. उन्होंने बीएम पांडे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुशल मार्गदर्शन और समर्थन के तहत पलामू जिले के साथ-साथ झारखंड राज्य में वॉलीबॉल खेल को नई ऊंचाई मिलेगी.
जल्द ही होगा नेशनल यूथ पुरुष व महिला वर्ग का वॉलीबॉल मैच
झारखंड के वॉलीबॉल स्टेट उपाध्यक्ष सह पलामू जिला सेक्रेटरी दुर्गा जोहरी ने भी बीएम पांडे को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हमारे साथी को एसोसिएट संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है. अब वह अपने टीम के साथ मिलकर पलामू को नए मुकाम पर पहुंचाने का काम करेंगे. बीएम पांडे ने बताया कहा कि उन्हें खुशी है कि झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन ने उन पर विश्वास जताया. वह कभी भी विश्वास टूटने नहीं देंगे. वह पलामू को एक नए मुकाम पर पहुंचाएंगे. जल्द ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पलामू में नेशनल यूथ पुरुष व महिला वर्ग का वॉलीबॉल मैच करवाएंगे ताकि जिले के साथ-साथ हमारे राज्य का भी नाम रोशन हो.
रिपोर्ट: अमन प्रताप सिंह, पलामू
