✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कार चालक की मौत, ट्रक ड्राइवर फरार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:49:31 PM

धनबाद (DHANBAD) - मंगलवार की सुबह टुंडी के लोधरिया में एक स्विफ्ट कार को सामने से ट्रक ने ठोकर मार दी. इससे स्विफ्ट चालक की घटनास्थल पर ही स्टेयरिंग से दबकर मौत हो गई.  घटना इतनी भयंकर थी कि टकराने की आवाज से लोग अनहोनी की आशंका से अपने घरों से सड़क की ओर दौड़ पड़े. लोधरिया बीच बाजार के पास घायलों की चीख- पुकार से कोहराम मच गया. स्थानीय लोग तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी. थोड़ी देर बाद तो 108 एम्बुलेंस पहुंच गया जिस पर घायलों को भेजा गया.

मृतक किसगो निवासी

जानकारी के अनुसार स्विफ्ट गाड़ी जिसका नंबर JH11AD/0378 था, से सभी सवार गिरीडीह की ओर जा रहे थे. मृतक की पहचान परवीन पासवान (40 ) के रूप में हुई है, जो किसगो देवरी का रहने वाला है. जबकि वहीं के रूपेश सिन्हा की स्थिति गम्भीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार वे सभी राजधनवार (गिरीडीह) के रहने वाले हैं. घायल सभी गम्भीर थे और अचेत थे. ट्रक ड्राइवर घटना के बाद भाग गया है.

पुलिस के खिलाफ लोग थे गुस्से में

 पुलिस के समय से नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश था. एक घायल अस्गपताल नहीं पहुंच पाया था. बाद में पहुंची पुलिस के वाहन में घायल को जबरन ग्रामीणों ने धनबाद भेजवाया. पुलिस घायल को टुंडी सीएचसी ले जाना चाहती थी. लेकिन ग्रामीणों ने मरीज की हालत को देखते हुए उसे धनबाद भेजना सही समझा.  

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.