✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अब किसी और से ब्याह की तैयारी में आरोपी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:46:46 PM

कोडरमा (KODARMA) - कोडरमा जिला के डोमचांच थाना के जोड़ासिमर सपही निवासी युवती पूजा (बदला नाम) ने जानपुर निवासी लक्ष्मण कुमार पर विवाह का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. बकौल पूजा, अब आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया है और किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी में है. पूजा ने डोमचांच थाना में  इस बाबत आवेदन दिया है.

यह है मामला

पूजा अपने मामा के घर जोड़ासिमर सपही में रहती है. गत 5 सितंबर 2021 को अपनी सहेली के साथ जादूगर देखने जानपुर गांव गई थी. वहीं उसकी मुलाकात लक्ष्मण कुमार जानपुर निवासी से हो गई. बकौल पूजा, लक्ष्मण ने अपनी बातों के जाल में फंसा कर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फिर उसे फोन कर शादी करने की कसम खाने लगा. फिर अचानक 9 सितंबर को पूजा के घर जाकर उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया. पूजा ने बताया कि उसने अपनी मामी नानी को ये बात बताई तो वे लोग उसे लेकर लक्ष्मण कुमार के घर गए. वहां लक्ष्मण की बहन अनीता देवी ने कहा कि 27 जनवरी 2022 तक लक्ष्मण उससे शादी कर लेगा. लेकिन जब शादी करने का टाइम आया तो वे लोग डेढ़ लाख नगद रुपए मांगने लगे और विवाह करने से इंकार कर दिया. उसने बताया कि लक्ष्मण ने अपना विवाह डोमचांच के रायडीह में सेट कर लिया और उसे दर-दर ठोकर खाने के लिए छोड़ दिया. बता दें कि पीड़िता ने सोमवार को इस घटना की सूचना प्रशासन को दी. आरोप है कि प्रशासन अब तक इस पर कोई कार्यवाई नहीं कर रहा है.

रिपोर्ट : संजय शर्मा, कोडरमा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.