✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:59:02 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. मंगलवार दिनांक 1 मार्च 2022 की पलामू प्रमंडल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइन -

पीटीआर की शान को बढ़ाते हैं भालू, इनकी संख्या 60 के करीब : बेतला में झारखंड के इकलौते बाघ आरक्षित पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ, हाथी, तेंदुआ, गौर, लेपर्ड, सांभर और शीतल (हिरण) के बाद भालू एक ऐसा जानवर है जो इसकी शान को बढ़ाता है. आंकड़ों पर गौर करें तो पीटीआर में भालूओं की संख्या 60 के करीब है. हालांकि बालों का दीदार आसान नहीं है. (प्रभात ख़बर)

 बेतला में हाथी ने घरों को तोड़ा, अनाज खाया, लोग भयभीत और परेशान - बेतला नेशनल पार्क में इन दिनों बाहर से एक हाथी भटक कर आ गया है। शाम ढलते ही वह जंगल को छोड़ रिहायशी इलाकों में घुसकर तबाही मचा रहा है. हैरानी की बात यह है कि रास्ते में पड़ने वाले खेत में लगे फसल को खाने के साथ-साथ व घरों को निशाना बना रहा है. (प्रभात ख़बर)

ओलावृष्टि से हैदरनगर में फसलों को नुकसान : हैदरनगर के विभिन्न गांव में वर्षा के साथ हुई ओलावृष्टि से खेतों में लगे मसूर अरहर टमाटर सहित तिलहन के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. जिससे किसानों को भारी क्षति हुई है. (प्रभात ख़बर)

 नहीं खोला रेलवे क्रॉसिंग, एंबुलेंस में मरीज की मौत : रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर चंदवा स्थित टोरी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से एंबुलेंस में मरीज की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. घटना रविवार रात की है. मौके पर एंबुलेंस द्वारा लगातार सायरन बजाया जाता रहा लेकिन क्रॉसिंग का गेट नहीं खोला गया ड्यूटी पर मौजूद रेलकर्मी से परिजन कई बार हाथ जोड़कर विनती करते रहे पर कोई पहल नहीं की गई. (प्रभात ख़बर)

माओवादियों को विस्फोटक देने वाले राजद जिला अध्यक्ष सहित तीन गिरफ्तार : भाकपा माओवादी रविंद्र गंजू को विस्फोटक की आपूर्ति करने वाले लोहरदगा की राजद जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में राजद लोहरदगा जिला अध्यक्ष शकील अख्तर, इम्तियाज खलीफा और इंदल अंसारी शामिल है. (दैनिक जागरण )

 एनसीसी कैडटों का सात दिवसीय प्रशिक्षण का समापन : मेदिनीनगर स्थित मानव देवी डेडिकेटेड इंटर कॉलेज में एनसीसी 44 बटालियन का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ. इसमें एनसीसी कैंडेट के अलावा अधिकारियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडटों को परेड राइफल शूटिंग, ड्रिल एवं खेलकूद का प्रशिक्षण दिया गया. (प्रभात ख़बर)

तरहसी में गोली मारकर दुकानदार की हत्या, 3 घंटे सड़क जाम : पांकी थाना क्षेत्र के बिनेका में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने किराना दुकानदार नकुल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार रात की है. आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को शव उठने नहीं दिया और विभिन्न मांगों को लेकर 3 घंटे तक उदयपुरा-पांकी मुख्य पथ को जाम रखा. (दैनिक जागरण)

 बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में लगी आग, कागजात सुरक्षित, टला बड़ा हादसा - मेदनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदीक चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में अचानक आग लग गई. अगलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया गया जा रहा है. घटना में बड़ा नुकसान होने से टल गया है. आग की लपटों से चार कुर्सी, पंखे, एसी समेत मामूली सामान जलकर नष्ट हुआ है. (दैनिक जागरण)

 दूसरे दिन भी जारी है सुरक्षाबलों का सर्च अभियान : जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के करकट्टा पंचायत के करमा-पाल्हे के नजदीक रविवार की देर शाम सुरक्षाबलों-टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ के दूसरे दिन सोमवार को सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है. जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए रख रहे हैं. (दैनिक जागरण)

 युवक की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने गारू थाने को घेरा- लातेहार के गारू प्रखंड से सटे बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत छिपादोहर के कुकु गांव के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह के गारू थाना पुलिस की पिटाई किए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को गारू थाना क्षेत्र का घेराव किया. ग्रामीण यहां लाठी डंडा लेकर थाना घेरने पहुंचे थे. (दैनिक जागरण)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.