☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेजस्विनी योजना के तहत ड्रॉप आउट किशोरियों को शिक्षा से फिर से जोड़ने की पहल शुूरू

तेजस्विनी योजना के तहत ड्रॉप आउट किशोरियों को शिक्षा से फिर से जोड़ने की पहल शुूरू

धनबाद(DHANBAD) - तेजस्विनी परियोजना के तहत जिले की चिन्हित किशोरियों एवं युवतियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से सेतु शिक्षा कोर्स संचालित करने के लिए ब्रिज एजुकेटर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज हिरक रोड में समापन हुआ.जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि इसके तहत जिला के सभी प्रखंडों में चिन्हित विभिन्न क्लस्टर लोकेशन पर उन किशोरियों एवं युवतियों को आठवीं एवं दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कराने का लक्ष्य है, जो 18 माह या अधिक समय से किसी कारणवश विद्यालय से दूर है. गौरतलब है कि तेजस्विनी परियोजना विश्व बैंक एवं झारखंड सरकार के सहयोग से झारखण्ड महिला विकास समिति द्वारा संचालित है, 

सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण करना है मकसद 

जिसका उद्देश्य राज्य में किशोरियों एवं युवतियों का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण करना है.  इस परियोजना के अंतर्गत विद्यालय छोड़ चुकी किशोरियों एवं युवतिओं  को सेतु शिक्षा सुगम विधि से धनबाद जिले में चिन्हित किशोरियों एवं युवतियों को स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के माध्यम से एनओआईएस से शिक्षा सेवा मुहैया कराया जाना है. परियोजना के क्रियान्वयन के क्रम में स्कूलनेट इंडिया द्वारा जिले के विभिन्न प्रखण्डों से ब्रिज एडुकेटर्स का एक पुल तैयार किया गया है, जो जिले में चिन्हित विभिन्न क्लस्टर पर सेतु शिक्षा प्रदान करेंगे. विगत 26 फरवरी से शुरू ब्रिज एडुकेटर्स हेतु जिला स्तरीय उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड द्वारा तेजस्विनी परियोजना की जिला संसाधन क्रियान्वयन इकाई के समन्वय में किया गया.कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार, जिला समन्वयक ओम प्रकाश पाठक,, जय प्रकाश महतो तथा  सभी 6 मुख्य प्रशिक्षक उपस्थित थे.  

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 

Published at:28 Feb 2022 07:02 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.