✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बंधक बैंक में 16 लाख की लूट, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले भागे अपराधी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:12:09 PM

गोड्डा(GODDA)- गोड्डा में  दिनों दिन अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. लगभग सभी थानों में चोरी,छिनतई की वारदातें सामने आते रहती है. सोमवार की दोपहर में महगामा थाना के मोहनपुर चौंक पर 4 हथियार बन्द अपराधियों ने बंधन बैंक में से 16 लाख लूट लिए. वहीं रविवार की रात को भी जिला मुख्यालय में गोड्डा कॉलेज के प्राचार्य प्रो.सतीश पाठक के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.

घटना के वक्त बैंक कर्मियों के अलावे 6-7 की संख्या में ग्राहक भी मौजूद थे

अपराधियों द्वारा ग्राहकों और बैंककर्मियों को हथियार का भय दिखाकर 16 लाख से अधिक नगदी लेकर भाग गए. घटना दोपहर 2 से सवा दो बजे के करीब की है. अपराघी अपने साथ cctv का dvr भी साथ ले गए. सूचना पाकर पहुंची महगामा थाना की पुलिस,sdpo महगामा शिवशंकर तिवारी ने घटना की जानकारी ली और जांच में जुट गए हैं.

रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.