✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेटे की मौत के बाद बाप ने खोया आपा, आरोपी के घर में लगा दी आग

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:42:24 PM

लातेहार (LATEHAR) : जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंजो गांव में तपेश्वर सिंह के घर में आग लगा दी गई. इसे प्रशासन की सक्रियता के कारण समय पर काबू पा लिया गया. दरअसल, तपेश्वर सिंह की मां उर्मिला देवी, भगिनी काजल कुमारी, भगिना विकास सिंह को घर के अंदर बंद कर बाहर से मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी गई थी. चारों तरफ से घर धूं-धूं कर जलने लगा. आग की लपटें तेज होने लगी. घर के अंदर बंद सभी लोग चीखने-चिल्लाने लगे. मगर, बाहर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार, एसआई गौतम कुमार, सुरेश सिंह, भोला यादव समेत कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और दरवाजा खोल कर तीनों को बाहर निकाला. मौके पर पुलिस ने आग बुझाना शुरू किया. लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया. बाद में फायर बिग्रेड के आने के बाद लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पूरा घर जलकर खाक हो गया. वहीं पुलिस ने घर के अंदर रखे सामान को शीघ्रता से बाहर निकाल कर फेंका.

क्या था मामला?

सिंजो ग्राम निवासी गणेश सिंह के पुत्र किरानी सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद गणेश सिंह को शक हुआ कि उसके बेटे की हत्या हुई है. इसी कारण गणेश सिंह के परिवार के लोगों ने आक्रोशित हो कर तपेश्वर सिंह के घर मे आग लगा दी. वहीं गणेश सिंह ने कहा कि तपेश्वर सिंह के साथ पहले से ही उनका जमीन विवाद चलता आ रहा है. इसके चलते उन्होंने उसके बेटे की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप दे दिया. उन्होंने आगे बताया कि उनका बेटा रविवार को सुबह से घर से गायब था. खोजबीन के बाद सोमवार सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर पलाश पेड़ के पास उसके बेटे की लाश मिली. वहीं दूसरी ओर तपेश्वर सिंह ने बताया कि जमीनविवाद के कारण गणेश सिंह अपने पूरा परिवार के साथ लगभग 15-16 की संख्या में महिला और पुरुष सभी लाठी-डंडा से लैस होकर उनके घर पहुंचे और उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद उन सभी को घर के अंदर बंद करके मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की नियत से आग लगा दिया.

दोषियों पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी  

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि किरानी सिंह का शव देखने से प्रथम दृष्टिकोण से आत्महत्या प्रतीत होती है. बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा. अगलगी की घटना काफी निंदनीय है. इस तरह की घटना में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा. इस घटना में शामिल लोगों का पहचान प्रशासन के द्वारा कर लिया गया है. घटना की सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी, जिला परिषद सदस्य महेश सिंह, मुखिया संजय कुमार सिंह एवं अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों पीड़ित परिवार से मिले.

रिपोर्ट : मनोज दत्त, लातेहार 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.