रांची (RANCHI) : डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सजायाफ्ता लालू यादव का सोमवार को दांत का इलाज हुआ. उनके दांत की आरसीटी की गई. इसके लिए उन्हें पेइंग वार्ड से रिम्स के डेंटल वार्ड ले जाया गया. डाक्टरों ने बताया कि आरसीटी के बाद उनका दर्द कम हो गया है.
सजा के एलान के बाद से ही राजद सुप्रीमो लालू यादव दांत की समस्या से परेशान थे. उनके दांत में कैविटी थी. इसका ट्रीटमेंट जरूरी था. रिम्स के डाक्टरों ने उनके दर्द का इलाज बताया था. इसके लिए आरसीटी यानी रूट केनेल ट्रिटमेंट की जरूरत बताई गई. बता दें कि कुछ दिन पहले भी लालू यादव की आरसीटी कराई गई थी. बावजूद इसके कुछ दिनों से उन्हें दांत दर्द की समस्या थी.
.jpeg)