पलामू (PALAMU) - मेदिनीनगर के सदीक चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लग गई. बता दें कि बैंक शनिवार और रविवार दो दिनों से बंद था. जिसके बाद सोमवार को बैंक आम जनों के लिए खोला गया तो देखा गया कि बैंक में आग लग गई थी. बैंक अधिकारियों की माने तो आग शॉर्ट-शर्किट के कारण लगी है. बैंक अधिकारियों ने बताया कि बैंक 2 दिनों से बंद था, तो समय का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि कब आग लगी होगी. हालांकि इस आगजनी से ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ है. वहीं बैंक में लगे ऐसी, पंखा और कंप्यूटर जल गए हैं.
रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू
