रांची (RANCHI) : झारखंड में भाषा विवाद के साथ स्थानीय नीति का मुद्दा भी बढ़ता ही चला जा रहा है. सोमवार को स्थानीय नीति और भोजपुरी-मगही भाषा को लेकर अखिल भारतीय आदिवासी विकास संगठन के द्वारा सहजानंद चौक से बिरसा चौक तक मानव शृंखला बनायी गई. संगठन की ओर से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. मानव शृंखला में शामिल लोगों की मांग है कि सरकार स्थानीय नीति जल्द से जल्द बनाए. मांग की कि राज्य में सिर्फ और सिर्फ यहां की भाषाओं को ही मान्यता मिलनी चाहिए. लोगों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती तब तक मानव शृंखला ऐसे ही जारी रहेगी.
रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची