✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयला नीलामी में बड़ा बदलाव ! अब एक ही ई-ऑक्शन से होगी कोयले की नीलामी  

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:05:47 AM

धनबाद (DHANBAD) : कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों के कोयले की नीलामी अब अलग- अलग नहीं बल्कि एक ही ऑक्शन  से होगी.  पहले भांति -भांति के ईऑक्शन से कोयले की नीलामी होती थी. अब गैर लिंकेज धारक कोयला उपभोक्ताओं को एक ही ऑक्शन  के माध्यम से कोयले की नीलामी की जाएगी. जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडलीय समिति ने इसकी मंजूरी दे दी है. नियम और शर्तें  आदि तय किए जा रहे हैं, हो सकता है इसमें कुछ समय लगे लेकिन कोयला बिक्री क्षेत्र में इसे बहुत बड़ा बदलाव कहा जा रहा है. सूत्रों के अनुसार केंद्र की आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने ई ऑक्शन की एकल विंडो व्यवस्था को मंजूरी दे दी है. कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया से अधिसूचना जारी होने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा. जानकारों की माने तो एक ही ऑक्शन  में गैर लिंकेज जैसे बिजली ,व्यापारी ,उद्यमी जैसे कोयला उपभोक्ता भाग लेंगे, वैसे इस व्यवस्था में कारोबारी अभी  से चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि पावर सेक्टर के बड़े कंजूमर (जिनको लिंकेज नहीं है) के समक्ष छोटे उद्योग मालिक  या कारोबारी नीलामी  में पिछड़ सकते हैं.

रिपोर्ट : सत्य भूषण ,धनबाद  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.