टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे कार्यदिवस सोमवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 कर तृतीय व्यय विवरणी पेश की जाएगी. प्रश्नकाल के साथ मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी होगा. मुख्यमंत्री प्रश्नकाल से ही बजट सत्र की विधिवत कार्यवाही शुरू होगी. दूसरी पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद, सरकार के उत्तर और मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
हंगामे के आसार
मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की ओर से सरकार को घेरे जाने की आशंका है. दरअसल भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी. जानकारी के अनुसार बैठक में रणनीति इसी की बनी है. विधानसभा के बाहर भाजपा विधायक प्रदर्शन कर अपना रोष जाहिर करेंगे. दूसरे सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर उपलब्धियों की चर्चा के दौरान भी विपक्ष सवाल खड़े कर सकता है.
