✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:36:43 PM

धनबाद(DHANBAD) | राजगंज  के रहनेवाली एक नाबालिग लड़की के साथ 23 साल के युवक के द्वारा घिनौनी हरकत की गई. आरोपी युवक रमेश बेसरा के पड़ोस की रहनेवाली  नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार  ने  घटना की शिकायत राजगंज थाना में की. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को आरोपी युवक के द्वारा किसी बहाने अपने घर पर बुलाया,युवक के घर पर कोई नही था. वह अकेला था,रमेश बेसरा ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया,लड़की जब घर पहुंची तो उसने अपने साथ युवक द्वारा की गई घिनौनी हरकत की अपनी माँ को जानकारी दी. इसके बाद परिजन ने  पुलिस से घटना की शिकायत की. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद महज चार घंटे के अंदर ही कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ऐसे संगीन मामलों में शिथिलता नही बरतती है. 

रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.