✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नज़र में पलामू की हर छोटी-बड़ी खबरें

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:37:47 PM

 1. डाल्टनगंज में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक फरार
 पलामू (PALAMU) : डाल्टनगंज शहर के बैरिया चौक पर बाइक पर सवार 3 युवक को रात के 10:30 बजे लगभग पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा है. रात को गश्ती के दौरान TOP 3 के प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने दो युवकों को हथियार के साथ धर दबोचा. वहीं एक युवक भागने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार, पहले युवक का नाम गोलू कुमार है जो भट्टी मुहल्ला का रहने वाला है. दूसरा युवक कुणाल कुमार चंदो, सोकरा का रहने वाला है. तीसरा युवक भट्टी मुहल्ला का रहने वाला है जो मौके से फरार हो गया.

2. द करियर हब क्लासेस में प्रतियोगिता परीक्षा की तर्ज पर हुई टेस्ट परीक्षा

 हरिहरगंज मेन रोड स्थित महावीर मंदिर के सामने द करियर हब क्लासेस में रविवार को प्रतियोगिता परीक्षा की तर्ज पर टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में दसवी, ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थी शामिल हुए. क्लासेस के तरफ से परीक्षा में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान के निदेशक इंजीनियर गुलाम कादिर के द्वारा मेंडल, कप व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
 
3. खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी ज़रूरी, समाजसेवी ने खिलाड़ियों के बीच बांटे खेल सामग्री

 मोहम्मदगंज : खेल के क्षेत्र में युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भजनिया पंचायत के युवा समाजसेवी अरुण कुमार सिंह उर्फ मनई साव के द्वारा पंचायत के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट सामग्रियों का वितरण किया गया. खिलाड़ियों के बीच 10 बैट, 30 विकेट और 12 गेंद का वितरण किया गया है.

4. राजद की चलेगी सदस्यता अभियान, दो मार्च को बैठक

हरिहरगंज : हुसैनाबाद पुरन्दर बिगहा में राजद के वर्तमान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय यादव के घर सभी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में झारखण्ड नव-नियुक्त नेता संजय कुमार सिंह यादव मुख्य होंगे. इस बैठक राज्य, जिला व हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा के कई वरीय नेता एवं कार्यकर्ता भी रहेंगे.

5. पलामू में पुलिस का पोस्टर अभियान ज़ोरों पर

जिला पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ उनके गांव से लेकर जगह-जगह पर पोस्टर लगाने की तैयारी में जुट गई है. पोस्टर में माओवादी के टॉप कमांडर संदीप यादव सहित 21 नक्सलियों के नाम और चेहरे को दिखाया गया है. इनकी जानकारी देने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जायेगा.

6. लातेहार : पल्स पोलियो अभियान के तहत बरवाडीह में 128 बूथ बनाये गए

बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए 128 पोलियो बूथ में 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई.शुरुआत प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रंजन और प्रखंड की महिला समाजसेवी संतोषी शेखर के द्वारा संयुक्त रूप से की गई. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रंजन के द्वारा पल्स पोलियो अभियान को शत प्रतिशत पूरा करने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया.
 
7. कार्यकर्ताओं ने सुनी "मन की बात" और कहा-बयां हुआ हर दिल का दर्द

 पलामू : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मेदनीनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेडियो और टेलीविजन पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को बूथ संख्या 63, 64, 65, 66 के नजदीक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल सिंह आवासीय परिसर में सुना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में इटली से वापस लाए गए हजारों साल पुराने प्राचीन मूर्ति की जिक्र किया. फिर उन्होंने तंजानिया के दो भाई-बहन किलि पॉल और उनकी बहन नीमा का जिक्र किया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.