लोहरदगा (LOHARDAGA) : मंत्री बन्ना गुप्ता रविवार को लोहरदगा के कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उनके अलग ही तेवर देखने को मिला. मंत्री के सामने करीब 60 मामले आए., मंत्री ने मौके से ही फोन कर अधिकारियों और पदाधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि जल्द से जल्द जनहित में कार्रवाई करें.
दवाओं के रैकेट के लिए काम करेगी कमेटी
जमीनी विवाद, आपसी झगड़े, रिश्वत मांगने के मामले, पुलिस से जुड़े मामले, सहिया की शिकायतें सहित कई मामले सामने आए. मंत्री ने तुरंत फोन लगाकर संबंधित अधिकारियों और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मंत्री ने चिंता जाहिर की कि प्रदेश में और दूसरे राज्यों में भी दवा को नशे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए एक बड़ा रैकेट कार्य कर रहा है, जिसको लेकर जांच कमेटी बनाते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अब बड़ी चिंता का विषय है कि दवाओं को बांटने के बजाय उसे दूसरे रूप में उपयोग किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि लोहरदगा में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य करेंगे.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा
.jpeg)