☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बमके सरयू राय, कहा –रेलवे को सिर्फ सांसद की परवाह, विधायकों का कोई महत्व नहीं

बमके सरयू राय, कहा –रेलवे को सिर्फ सांसद की परवाह, विधायकों का कोई महत्व नहीं

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : टाटानगर स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम की अव्यवस्था पर  रेलवे से  विधायक सरयू राय खासे नाराज हैं.  कहा कि रेलवे को सिर्फ सांसद की परवाह है. उनकी नजर में विधायकों का कोई महत्व नहीं.

"पुष्प गुच्छ और शाल स्वीकार करने के लिये बुलाया "

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से सीकेपी रेलमंडल की ओर से 26 फरवरी को आयोजित स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में रेलवे द्वारा सिर्फ सांसद विद्युतवरण महतो  को तवज्जो देने और विधायकों को दरकिनार करने  पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूरे कार्यक्रम को कुव्यवस्थित बताया है और इस बात पर कटाक्ष किया है कि सांसद विद्युत वरण महतो भारी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंच गए, सारा महकमा उनके ही स्वागत में परेशान रहा जबकि मौके पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी , सरयू राय खुद और चैंबर के प्रतिनिधि थे. बकौल सरयू राय, “वहाँ की व्यवस्था से लगा कि रेल अधिकारियों को केवल माननीय सांसद महोदय की ही चिंता है. विधायकों का कोई महत्व उनकी नज़र में नहीं है. स्थानीय विधायकों को बुलाकर उन्होंने केवल औपचारिकता का निर्वाह किया है. लगा कि हमें उन्होंने केवल पुष्प गुच्छ और शाल स्वीकार करने के लिये बुलाया था.”  

लौटना पड़ा बैरंग

प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने आगे लिखा कि  भारत सरकार के रेल विभाग के कार्यक्रम में ऐसी भेड़िया धसान स्थिति उत्पन्न होने का अंदेशा मुझे नहीं था और न ही यह उम्मीद थी कि रेल अधिकारियों ने हमें बुलाकर मात्र औपचारिकता का निर्वाह किया है. इस कारण मुझे उद्घाटन स्थल तक पहुँचे बिना वापस आना पड़ा. उम्मीद है रेल अधिकारी किसी को अपने कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बुलाकर भविष्य में ऐसी अपमान जनक स्थिति उत्पन्न नहीं करेंगे.”

Published at:27 Feb 2022 04:08 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.