लातेहार (LATEHAR) : जिले के बालूमाथ के चुकु गांव के रहने वाले सुनील कुमार ने घरेलू विवाद में आकर जहर खा लिया. वह घरवालों की बातों से नाराज था जिसके बाद आवेश में आकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया. जहर खाने के बाद परिवार वाले उसे अचेत अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. परिवार वालों के अनुसार, सुनील को किसी बात को लेकर घर में डांट-फटकार लगाई गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकार उसने घर में ही रखा हुआ कीटनाशक खा लिया.
घरवालों की फटकार के बाद युवक ने जहर खा कर किया आत्महत्या का प्रयास, रिम्स में भर्ती

Published at:27 Feb 2022 01:31 PM (IST)
Tags:News