✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहाड़ी मंदिर : लगातार दूसरे साल नहीं निकल पाएगी शिव की बारात, सजेगी भव्य झांकी

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:51:28 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : महाशिवरात्रि पर रांची के पहाड़ी मंदिर से निकलने वाली शिव बारात लगातार दूसरे साल नहीं निकलेगी. कोविड के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है.  कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है, उसके मुताबिक  मेला और जुलूस आदि पर रोक लगा दी गई है.  यही कारण है कि इस साल भी शिव बारात का आनंद भक्त नहीं उठा सकेंगे.

सजायी जाएगी झांकी

पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के निकट भव्य मंच बना कर सजीव झांकी सजायी जाएगी. झांकी में भोले बाबा का दरबार सजाया जाएगा. झांकी का उद्घाटना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतार कर करेंगे.  शाम पांच बजे भव्य आरती होगी. महिलाएं 1001 दीयों के साथ भगवान भोले और माता पार्वती की आरती करेंगी. प्रसाद वितरण होगा. भजन संध्या का आयोजन होगा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.