जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : राज्य में आज से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में "माधवी" और "लक्ष्मण" को पोलियो ड्राप पिलाकर किया.
जमशेदपुर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामजनम नगर, कदमा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. दीप प्रज्वलन के बाद मंत्री ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर राज्यवासियों से आग्रह किया कि निकटतम पोलियो बूथ पर जाकर 05 वर्ष एवं उससे कम उम्र के बच्चों को पोलियो खुराक अवश्य पिलाएं.
बजट में स्वास्थ्य विभाग क रखा गया है विशेष ख्याल
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नए तकनीक के साथ इनोवेशन का इस्तेमाल कर रही हैं. आगामी बजट में भी इसका ख्याल रखा जाएगा. आने वाला बजट राज्य में स्वास्थ्य विभाग को नई ऊंचाई तक लेकर जाएगा. इस अवसर पर डॉ एल के दास, डॉ मांझी के अलावा सहिया और स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
रिपोर्ट: अन्नी अमृता, जमशेदपुर
