✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय युवक की हुई मौत, घटना के बाद ऑटो छोड़ चालक फरार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:30:39 PM

पलामू (PALAMU) - जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मलवरिया गांव के पास तेज रफ्तार में एक ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ऑटो में डाला कला गांव निवासी छवि पासवान के 17 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार पासवान की मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला पार्षद मनोज सिंह ने बताया कि घटना मलवरिया गांव के पास मुख्यपथ पर शनिवार की देर रात की है. घटनास्थल पर जिला पार्षद और स्थानीय मुखिया राजमणि सिंह सहित कई ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी.

क्या है मामला

घटनास्थल पर मौजूद सभी की माने तो उन्होंने मृत युवक सूरज को खून से लथपथ सड़क किनारे तड़प हुआ देखा. वहीं ऑटो चालक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं थे. जिसके बाद जिला पार्षद ने इसकी सूचना स्थानीय थाना उंटारी रोड को देते हुए घायल युवक को जिला पार्षद और ग्रामीणों ने ऑटो पर लाद कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल विश्रामपुर ले जाने की सलाह दी. लेकिन ऑटो चालक ने अस्पताल जाने के नाम पर भागने का प्रयास किया. जिसके बाद जिला पार्षद मनोज सिंह ने अपने निजी वाहन से ऑटो को पकड़ने का प्रयास किया. ऑटो चालक तेज रफ्तार में घायल युवक को लेकर लगभग 7 किलोमीटर दूर तक भागता रहा, और लोग उसका पीछा करते रहे. लेकिन जब ऑटो चालक को लगा की अब वह पकड़ा जाएगा, तब ऑटो चालक ने घायल युवक को सड़क किनारे स्थित एक झाड़ी में फेंक दिया. इसके बाद ऑटो को करकटा पंचायत भवन के सामने खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए ऑटो चालक मुन्ना पासवान भागने में सफल रहा.

ऑटो चालक पर हत्या का आरोप

घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची उंटारी थाने के पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा. जहां 17 वर्षीय युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.  इधर मृतक के पिता छवि पासवान ने बताया की सूरज अपने खेत पर गेहूं को नीलगाय से बचाने के लिए माचा पर सोया हुआ था. इसी दौरान मुन्ना पासवान आकार युवक को साथ में उंटारी चलने के लिए ले कर वहीं से निकला था. मृत युवक के पिता छवि पासवान ने बताया कि ऑटोचालक  मुन्ना पासवान ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या को अंजाम दिया है. इधर मृत युवक का शव पोस्टमास्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं घटना के बाद मामले की जांच में स्थानीय थाना के पुलिस जुट गई है.

रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.