जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर में टाटा स्टील द्वारा बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में विंटेज एंड क्लासिक कार और बाइक रैली की शुरुआत की गई है. बता दें कि यहां 1928 से लेकर 1975 तक की गाड़ियों को प्रदर्शित किया गया है. इन गाड़ियों का इतिहास जानने के लिए रविवार सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है. वहीं इस रैली का हिस्सा टाटा ग्रुप की पहली मर्सिडीज़ कार भी बनी है. जो टाटा स्टील के अधिकारियों और लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
30 से अधिक विलुप्त होती कार और बाइक हुईं शामिल
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखाकर इस इतिहासिक विंटेज एंड क्लासिक कार और बाइक रैली को रवाना किया. रैली को रवाना करने से पहले टाटा स्टील के एमडी सहित सभी वरीय अधिकारियों ने रैली में शामिल सभी कार और बाइक के इतिहास को जानने का प्रयास किया. इस रैली में 30 से अधिक विलुप्त होती कार और बाइक शामिल हुईं.
रिपोर्ट : रंजीत औझा, जमशेदपुर
.jpeg)