☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेनोविज़न एक्सपोर्ट कंपनी में छापा, कवरेज कर रहे पत्रकारों से कंपनी की महिला अधिकारी ने की बदतमीज़ी

रेनोविज़न एक्सपोर्ट कंपनी में छापा, कवरेज कर रहे पत्रकारों से कंपनी की महिला अधिकारी ने की बदतमीज़ी

सरायकेला(SARAIKELA)- चांडिल की रेनोविज़न एक्सपोर्ट कंपनी में बीते रात 8 बजे ड्रग इंस्पैक्टर के नेतृत्व में छापेमारी हुई. जिससे हड़कंप मच गया. बौखलाए प्रबंधन ने कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की. मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर, छापेमारी दल और चांडिल पुलिस की मौजूदगी में प्रबंधन की महिला अधिकारी ने पहले पत्रकार कल्याण पात्र और फिर अन्य पत्रकारों को केस में फंसाने की धमकी दी. सबसे पहले कल्याण पात्र पहुंचे थे जिसके वीडियो को महिला अधिकारी ने जबरन दबाव डालकर डिलीट करवाया. बाद में कल्याण की सूचना पर पहुंचे अन्य पत्रकारों को भी धमकी दी और धौंस दिखाई. एक पत्रकार ने उनकी इस धमकी को किसी तरह कैद कर लिया. उधर छापेमारी दल भी अपना काम निपटाकर जल्दी ही चली गई. छापेमारी में कुछ सैंपल जांच के लिए भेजे गए. महिला अधिकारी का नाम उषा कुमारी उर्फ ईशा सिंह बताया जा रहा है. पत्रकार कल्याण पात्र ने इस संबंध में चांडिल थाने में शिकायत दर्ज़ कराई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस घटना से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कंपनी क्या छुपाना चाह रही थी. किस वजह से पत्रकारों को कवरेज से रोका जा रहा था? किस कारण से वहां छापेमारी दल और पुलिस इस बद्तमीज़ी पर खामोश रही?

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

Published at:26 Feb 2022 11:44 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.