✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यूक्रेन में पलामू और लोहरदगा के कई छात्र फंसे, परिजन लगा रहे हैं वतन वापसी की गुहार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:27:37 PM

पलामू(PALAMU):  यूक्रेन में युद्ध के हालात बीच राज्य के कई छात्र फंसे हुए हैं. छात्रों के परिजन लगातार सरकार से अपने बच्चों कि वापसी की गुहार लगा रहे हैं. पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर शहर के गायत्री मंदिर रोड सुदना निवासी मोहम्मद अनवर आलम का पुत्र आसिफ अनवर उर्फ रजा भी यूक्रेन के इशारों शहर में फंसा हुआ है. वह वहां ईवानो फ्रैंकिवस्क नेशनल मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र है. मोबाइल पर आसिफ ने बताया कि इस कॉलेज में करीब 1100 मेडिकल के विद्यार्थी फंसे हैं. इनमें करीब 800 विद्यार्थी भारतीय हैं.

हुसैनाबाद का भी छात्र यूक्रेन में फंसा

वहीं पलामू जिले के हुसैनाबाद में पदस्थापित चिकित्सक डॉ विनेश कुमार का पुत्र विवेक कुमार यूक्रेन के इवानों में मेडिकल का छात्र है. मूलतः डॉ विनेश कुमार औरंगबाद बिहार के रहने वाले हैं. यूक्रेन में फंसे बेटे को लेकर वह और उनका परिवार काफी चिंतित है. डॉ विनेश ने बताया कि विवेक एमबीबीएस का फोर्थ ईयर का छात्र है. वह पिछले साल जून में छुट्टी पर आया था और 2021 जुलाई में वापस यूक्रेन गया था. उन्होंने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को वाट्सएप कॉलिंग से बात हुई थी. वह काफी सहमा हुआ है. इधर, न्यूज़ चैनलों पर वहां के हालात को देख कर पूरा घर समेत सभी लोग चिंतित हैं. पलामू जिला के उपायुक्त शशि रंजन कुमार ने जिले के सभी प्रखण्ड व अंचलाधिकारी को यूक्रेन में फंसे लोगों को चिन्हित कर उनके फोटो तथा पहचान डिटेल्स लेने का आदेश दिया है.

लोहरदगा के भुवाल चौधरी ने अपने बेटे के साथ सभी भारतीयों के लिए लगाई सरकार से गुहार

लोहरदगा जिले के डीएवी रोड जुरिया निवासी और लक्ष्मी नर्सिंग होम संचालक भुवाल चौधरी का पुत्र संदीप कुमार चौधरी जो यूक्रेन के पोल्टावा नेशनल मेडिकल कॉलेज में पिछले 4 वर्षों से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है. वह इन दिनों यूक्रेन और रूस के बीच चल रही युद्ध में फंसा हुआ है. यूक्रेन के पोल्टावा शहर में रहकर संदीप कुमार मेडिकल की एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है. लोहरदगा में उनके पिता भुवाल चौधरी देश के नागरिकों के साथ-साथ उनके बेटे संदीप कुमार को सकुशल हिंदुस्तान वापस लाने की अपील सरकार से की है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों में मेरा संदीप भी है. जिसे सरकार सुरक्षित वापस ले आए, जिससे कि हम सब निश्चित होकर अपने बच्चों को अपने पास देख सके. उन्होंने कहा कि हम भगवान से कामना करते हैं कि सभी हिंदुस्तानी सही सलामत अपने वतन वापस आ जाएं.  

रिपोर्ट: ज़फ़र हुसैन, हुसैनाबाद(पलामू)/ गौतम लेनिन(लोहरदगा)    

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.