☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जीटी रोड पर मार्बल लदा ट्रक थाना के समीप पलटा, चालक गंभीर

जीटी रोड पर मार्बल लदा ट्रक थाना के समीप पलटा, चालक गंभीर

धनबाद(DHANBAD)- जिले से होकर गुजरने वाली nh2 धनबाद-कोलकाता मार्ग पर निरसा थाना के समीप शनिवार की अहले सुबह मार्बल-पत्थर से लदा एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. जिसमें चालक को हल्की चोटें आईं. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अहले सुबह संभवत चालक की आंख लग गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई.  जिससे गाड़ी पर लदा हुआ मार्बल-पत्थर सड़क पर बिखर गया. मार्बल लदी गाड़ी राजस्थान से माल लेकर कोलकाता जा रही थी. हालांकि निरसा थाने के ठीक समीप घटित घटना के कारण सड़क पर बिखरे मार्बल पत्थर की लूट होने से बच गई. पुलिस घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर सड़क पर यातायात को व्यवस्थित करने में जुट गयी है.

रिपोर्ट: विनोद सिंह, निरसा/धनबाद

Published at:26 Feb 2022 11:06 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.