✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबा दुक्खन शाह के मजार पर पुलिस अधिकारियों ने की चादरपोशी, जिले में अमन चैन की मांगी दुआ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:26:48 PM

लोहरदगा(LOHARDAGA)- नगर के जामा मस्जिद स्थित बाबा दुक्खन शाह के मजार पर एसपी की ओर से शनिवार को पहली चादरपोशी की गई. इसके साथ ही सालाना उर्स प्रारंभ हो गया है. दो दिनों तक लगातार चादरपोशी का कार्य चलता रहेगा. बाबा के मजार पर चादरपोशी के पश्चात जवानों के द्वारा सलामी भी दी गई. एसडीपीओ बीएन सिंह ने चादरपोशी के पश्चात जिले में अमन चैन की दुआ मांगी.  साथ ही जिला में गंगा जमुना तहजीब की बात कही. अंजुमन इस्लामिया के सदर अफसर कुरैशी और सेक्रेटरी सफदर आलम भी मौके पर मौजूद थे.  एसडीपीओ ने कहा कि वर्षों से इस परंपरा को निभाने का कार्य लोहरदगा जिलेवासियों के द्वारा किया जा रहा है, जो अनवरत आगे भी जारी रहेगा. इस बार दो रात्रि लगातार कव्वाली का भी आयोजन किया जाएगा. साथ ही 48 घंटे लगातार चादरपोशी की जाएगी.

रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.