✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:24:57 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. शनिवार दिनांक 26 फरवरी को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है -

 लापता लोगो की तलाश जारी,परिजनों की टूट रही आस : बराकर नदी में गुरुवार की शाम नाव डूबने की घटना में लापता लोगो की तलाश जारी है. एन डी आर एफ देवघर वा रांची की टीम के अलावा जिला प्रशासन और डीवीसी, मैथन की टीमें शुक्रवार की सुबह से ही खोजबीन में जुटी है, लेकिन 24 घंटे बाद भी किसी को नहीं निकला जा सका है. (प्रभात खबर)

 सीआईएसएफ के पेट्रोलिंग वाहनों में लगेगा मूविंग वीडियो कैमरा : बीसीसी एल और ई सी एल के कोलियरी क्षेत्रों में गश्त करने वाले पेट्रोलिंग वाहनों में मूविंग वीडियो कैमरा लगाए जाएंगे. खनन स्थल पर जबरन घुस कर कोयला काटने या चुराने वाले की रिकॉर्डिंग की जाएगी, जिससे उनकी पहचान कर इनपर करवाई की जा सके. (प्रभात खबर)

चास नगर निगम के ठेकेदारों को नहीं डालने दिया गया टेंडर, हंगामा : धनबाद नगर निगम में शुक्रवार को 3.72 करोड़ का टेंडर डाला गया. टेंडर मैनेज करने को लेकर कई बार हंगामा हुआ.चास नगर निगम के ठेकेदार भी टेंडर डालने आए थे लेकिन लोकल ठेकेदारों ने उनसे पेपर छीन लिए.  (प्रभात खबर)

 धनबाद के निवेशकों को 70 करोड़ का नुकसान : रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध से शेयर बाजार का बुरा हाल है.गिरावट का असर धनबाद के निवेशकों पर भी पड़ा है. जानकारों की माने तो धनबाद के निवेशकों को अब तक 70करोड़ का नुकसान हो चुका है. (हिंदुस्तान)

खराब भूगर्भ जलस्तर वाले देश के दस शहरों में धनबाद भी : देश के खराब भू गर्भ जलस्तर वाले शहरों में धनबाद भी शामिल है.शहरी वा आवास मंत्रालय ने ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए बनाई सिटी वाटर बैलेंस प्लान में धनबाद को भी शामिल किया है.धनबाद झारखंड का अकेला शहर है,जिसे शामिल किया गया है. (हिंदुस्तान)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.