✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड Big Updates : राज्य में बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों का तबादला,जाधव विजया नारायणराव बनी जमशेदपुर की डीसी

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:58:33 PM

 

रांची(RANCHI) राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है.शुक्रवार की देर शाम इस संबंध में इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी किया है.
 उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें विशेष सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक को स्थानांतरित करते हुए उन्हें निदेशक नगरीय प्रशासन नगर विकास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. उपायुक्त लोहरदगा दिलीप कुमार टोप्पो को स्थानांतरित करते हुए निदेशक खेलकूद झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया. मिशन निदेशक शाहरुख कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी रांची सुनील कुमार को अपने कार्यों के साथ निदेशक माध्यमिक शिक्षा झारखंड बनाया गया है. उपायुक्त गिरिडीह राहुल कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें निदेशक पर्यटन विभाग झारखंड बनाया गया. उन्हें अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक पर्यटन विकास निगम रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग वाघमारे  प्रसाद कृष्ण को स्थानांतरित करते हुए लोहरदगा का डीसी बनाया गया है. अभियान निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन झारखंड घोलप रमेश गोरख को स्थानांतरित करते हुए बने गढ़वा का डीसी बनाया गया है. उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर सूरज कुमार को स्थानांतरित करते हुए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची के पद पर नियुक्त किया गया. उपायुक्त हजारीबाग आदित्य कुमार आनंद को स्थानांतरित करते हुए अभियान निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. निदेशक खेलकूद जीशान कमर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक परीक्षा नियंत्रक झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद रांची के पद पर नियुक्त किया गया. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस नैंसी सहाय को स्थानांतरित करते हुए उन्हें हजारीबाग का उपायुक्त नियुक्त किया गया. बाइक सिमडेगा सुशांत गौरव को स्थानांतरित करते हुए उन्हें गुमला जिला का डीसी बनाया गया. निदेशक नगरीय प्रशासन नगर विकास विभाग जाधव विजया नारायणराव को स्थानांतरित करते हुए उन्हें पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर का डीसी बनाया गया. प्रबंध निदेशक झारखंड पर्यटन विकास निगम रांची और अनीता को स्थानांतरित करते हुए उन्हें सिमडेगा का डीसी बनाया गया. आदिवासी कल्याण आयुक्त नमन प्रिय लकड़ा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें गिरिडीह जिला का  उपायुक्त बनाया गया. नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम गरिमा सिंह को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया. प्रतीक्षारत चंदन कुमार को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी किया है

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.